Breaking News

बदायूं: हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दी जानकारी।

बदायूं: हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दी जानकारी।

बदायूं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 24 जुलाई 2026 कर दी है। हज-2027 के इच्छुक आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in तथा ‘हज सुविधा’ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन शीघ्र पूर्ण कर लें। जिन लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन तो कर लिया है लेकिन किन्हीं कारणों से ऑनलाइन आवेदन पूरा नहीं कर पाए हैं, वे भी निर्धारित समयावधि के भीतर अपना आवेदन अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा वे हज-2027 के लिए आवेदन से वंचित रह जाएंगे।

जिन आवेदकों को अभी तक अपना भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ है, वे तत्काल संबंधित पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क करें ताकि 24 जुलाई 2026 की अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा किया जा सके। हज यात्रियों के चयन के लिए ऑनलाइन कुर्रा यानी डिजिटल रैंडम चयन 30 जुलाई 2026 को हज हाउस मुंबई में किया जाएगा।

चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी और एसएमएस के जरिए भी सूचना दी जाएगी। सभी चयनित हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि के रूप में 15,230,00 रुपये (1,52,300 रुपये) 10 अगस्त 2026 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के खाते में जमा करने होंगे। चयन के उपरांत सीट निरस्त कराने पर हज-2027 की गाइडलाइंस के नियमानुसार जमा धनराशि में कटौती की जाएगी।

इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि वे हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in तथा उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की वेबसाइट hajcommittee.up.gov.in पर उपलब्ध हज-2027 की पॉलिसी और गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को नवीन पासपोर्ट साइज फोटो, मशीन पठनीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट का पहला और अंतिम पृष्ठ, पते का प्रमाण पत्र, तथा बैंक पासबुक या निरस्त चेक अपलोड करना होगा। आवेदन के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सचिव या कार्यकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ को उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी और सहायता के लिए बदायूं के घंटाघर स्थित मदरसा शम्सुल उलूम में स्थापित हज ई-सुविधा केंद्र से संपर्क किया जा सकता है, जहां मदरसे के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी मुहम्मद इरशाद आलम द्वारा निःशुल्क आवेदन सुविधा प्रदान की जा रही है। जिला स्तर पर मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क किया जा सकता है: मुहम्मद इरशाद आलम (9555584637), अफ्फान हक कादरी (9897573400), और अफजाल अहमद (9456406761)।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी अंबेडकर वाहिनी, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

बलरामपुर: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी अंबेडकर वाहिनी, राष्ट्रपति …

error: Content is protected !!