Breaking News

गंजडुंडवारा: पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान, 411 ग्राम डायजापाम पाउडर के साथ दो गिरफ्तार।

गंजडुंडवारा: पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान, 411 ग्राम डायजापाम पाउडर के साथ दो गिरफ्तार।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी करते हुए दो नशा तस्करों को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 411 ग्राम डायजापाम पाउडर बरामद हुआ है।

यह कार्रवाई कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगाप्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। गंजडुंडवारा पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए नशीले पदार्थ की मात्रा को देखते हुए गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना गंजडुंडवारा में धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सफलता से क्षेत्र में नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप की स्थिति है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …