Breaking News

कासगंज: सड़क धंसने से अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बारातियों की बस, 5 गंभीर सहित 9 घायल।

कासगंज: सड़क धंसने से अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बारातियों की बस, 5 गंभीर सहित 9 घायल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पहासू (बुलंदशहर) से कासगंज के बिलराम बारात लेकर जा रही बस सड़क का हिस्सा धंसने के कारण अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी। हादसे में 9 बाराती घायल हो गए, जिनमें से 5 को नाजुक हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पहासू निवासी सुमित कश्यप की बारात बिलराम (लड़की पक्ष) जा रही थी। लड़की पक्ष द्वारा सुझाए गए तैयबपुर कमालपुर स्थित तालमपुर सराय लिंक मार्ग पर बारिश के कारण सड़क धंस गई थी। संकरा रास्ता होने और सड़क टूटी होने के कारण बस ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस खेत में जा गिरी।

हादसे में घायल हुए निरंजन (45), रामदास (60), इंद्रपाल (57), प्रेमपाल और पिंकी (40) को जिला अस्पताल कासगंज से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, योगेश (22), महेंद्र (65), विजेंद्र (17) और श्री कृष्ण (56) का उपचार जिला अस्पताल कासगंज में चल रहा है। गनीमत रही कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

घटना के बाद बस (नंबर UP17T3484) का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। बस मालिक की पहचान अलीगढ़ के जमालपुर निवासी गुरदयाल सिंह के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक ढोलना ने बताया कि फिलहाल कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!