Breaking News

गंजडुंडवारा: मौसम ने ली करवट, हल्की बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी से मिली राहत।

गंजडुंडवारा: मौसम ने ली करवट, हल्की बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी से मिली राहत।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र में आज मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पिछले कई दिनों से क्षेत्रवासी भीषण उमस और गर्मी से बेहाल थे। गर्मी का आलम यह था कि कूलर, पंखे और एसी भी लोगों को राहत नहीं दिला पा रहे थे, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था।

आज दोपहर हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश के कारण तापमान में दर्ज की गई हल्की गिरावट ने लोगों को भीषण उमस से काफी राहत पहुँचाई है। मौसम में आए इस बदलाव से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

गर्मी से आंशिक राहत मिलने के बावजूद, आमजन और किसान अभी भी अच्छी बारिश की बाट जोह रहे हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि झमाझम बारिश होने से ही गर्मी से पूर्ण रूप से निजात मिल सकेगी और खेती-किसानी के लिए भी यह बेहद आवश्यक है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!