Breaking News

बदायूँ: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह का भव्य स्वागत, दरगाह परिसर में किया वृक्षारोपण।

बदायूँ: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह का भव्य स्वागत, दरगाह परिसर में किया वृक्षारोपण।

बदायूँ: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह का आज बदायूँ आगमन हुआ। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद शीराज़ आलम के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और बुके भेंट कर अपना सम्मान प्रकट किया।

‘सबका साथ-सबका विकास’ ही भाजपा की असली पहचान

स्वागत कार्यक्रम के उपरांत, दरगाह छोटे सरकार के प्रांगण में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने पर आधारित है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा, “पार्टी का लक्ष्य ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र को चरितार्थ करना है। भाजपा किसी एक धर्म या जाति तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण सर्व समाज की प्रतिनिधि है।”

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री अकलीम अहमद मालिक ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के उस सपने को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिसमें 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस लक्ष्य को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर रज़िया अब्बासी, अज़मत अली, सलीम खान, रेनू सिंह और अनस फय्याज सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!