Breaking News

सिढ़पुरा: एटा रोड पर बोलेरो का कहर, दवा लेकर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

सिढ़पुरा: एटा रोड पर बोलेरो का कहर, दवा लेकर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

सिढ़पुरा (कासगंज): जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। एटा से दवा लेकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना एटा रोड स्थित मेमड़ा गांव के मोड़ के पास हुई। मृतक धनीराम (50) पुत्र सरवन और अनिल (50) पुत्र अहिवरन (फौजी), जो जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव अंतर्गत ग्राम विनोदपुर के निवासी थे, बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिढ़पुरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा पहुँचाया। वहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन के ज़रिए पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हादसे के बाद मृतकों के गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!