Breaking News

शाहजहाँपुर: शहीद उद्यान का बदलेगा स्वरूप, हर शनिवार गूंजेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

शाहजहाँपुर: शहीद उद्यान का बदलेगा स्वरूप, हर शनिवार गूंजेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। जिला प्रशासन ने शहर के शहीद उद्यान को अधिक आकर्षक, सुरक्षित और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। कलेक्ट्रेट स्थित वीसी सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शहीद उद्यान समिति की बैठक में उद्यान के जीर्णोद्धार, बेहतर रखरखाव और गांधी भवन के संचालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यान में लगे जर्जर झूलों को तुरंत बदलने, खराब पड़ी लाइटों को दुरुस्त करने और फाउंटेन को फिर से चालू करने के कड़े निर्देश दिए। साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी और नियमित रूप से उद्यान का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।

सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने प्रत्येक शनिवार शाम छह बजे से नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया है। इससे न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच मिल सकेगा, बल्कि शहरवासियों को भी एक बेहतर सांस्कृतिक माहौल प्राप्त होगा।

गांधी भवन के सुचारु संचालन के लिए भी अहम फैसले लिए गए हैं। भवन में विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही गांधी भवन प्रेक्षागृह की बुकिंग के लिए भी नए शुल्क निर्धारित किए गए हैं, जिसमें सामान्य और विशिष्ट कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शुल्क जमा किए बिना गांधी भवन में किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी और प्रत्येक कार्यक्रम के लिए सिक्योरिटी राशि जमा करना अनिवार्य होगा। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!