Breaking News

सहसवान: नगर पालिका के लेखाकार मोहम्मद इशहाक का भावुक विदाई समारोह, अध्यक्ष व स्टाफ ने दी विदाई।

सहसवान: नगर पालिका के लेखाकार मोहम्मद इशहाक का भावुक विदाई समारोह, अध्यक्ष व स्टाफ ने दी विदाई।

सहसवान, बदायूं। नगर पालिका परिषद सहसवान के कार्यालय में लेखाकार मोहम्मद इशहाक के सेवानिवृत्त होने पर एक सम्मानजनक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली (बाबर मियां) और मीर हैदर मियां की उपस्थिति में सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष मीर हादी अली ने मोहम्मद इशहाक के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया है। उनका सौम्य व्यवहार सदैव कर्मचारियों के लिए प्रेरणा रहा है। अध्यक्ष ने उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

समारोह का संचालन कमर जमशेद ने किया, जिन्होंने अपनी शायरी से माहौल को भावुक बना दिया। सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान ने अपने अनुभव साझा करते हुए उनके साथ बिताए समय को यादगार बताया। लेखाकार मोहम्मद इशहाक ने भावुक होते हुए अध्यक्ष और अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सभासद सिपतेन, प्यारे मियां, अकरम कुरैशी, बंटी, शाकिर अंसारी, चंद्रपाल, जुबेर, गुड्डू, अनीस, अंसार हुसैन, अवढर शर्मा, सचिन शर्मा और कमर मोहम्मद यूसुफ सहित बड़ी संख्या में पालिका कर्मचारी और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!