Breaking News

कासगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दावत में जाते समय हुआ हादसा।

कासगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दावत में जाते समय हुआ हादसा।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के सिढ़पुरा रोड पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। मृतक युवक की पहचान यशवीर के रूप में हुई है, जो सहावर कोतवाली क्षेत्र के नगला ढोकन गांव का निवासी था।

मिली जानकारी के अनुसार, यशवीर अपनी बाइक से किसी दावत में शामिल होने के लिए जा रहा था। सिढ़पुरा रोड पर पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

हादसे की सूचना मिलने के बाद अमांपुर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव नगला ढोकन पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। घर में मातम पसर गया और स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!