Breaking News

पलिया: सपा प्रदेश सचिव रेहान खान ने जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन।

पलिया: सपा प्रदेश सचिव रेहान खान ने जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

पलिया (लखीमपुर खीरी): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस बुधवार को सपा प्रदेश सचिव रेहान खान ने एक अनूठी पहल के साथ मनाया। उन्होंने इस दिन को केवल राजनीतिक आयोजन तक सीमित न रखकर जनसेवा, मानवता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिवस बनाकर यादगार बना दिया।

जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

रेहान खान ने पलिया तहसील क्षेत्र के कमलापुरी, गोविंद नगर, संपूर्णानगर, बिसेनपुरी, सुमेर नगर, ग्राम सिमरी और पतवारा सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वस्त्र (साड़ी और सूट) वितरित किए। वहीं, बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें अपने हाथों से मिठाई, चॉकलेट और टॉफियां बांटीं। बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक खुशी तभी है, जब समाज का हर व्यक्ति खुश और समृद्ध हो।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान रेहान खान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

अंतिम व्यक्ति तक सेवा ही राजनीति का लक्ष्य

सपा प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है, जिसे जरूरतमंदों की सेवा से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीति का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। रेहान खान ने कहा कि उनकी यह पहल भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने केक काटकर अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस आयोजन में जितेंद्र त्रिपाठी, श्याम बिहारी, श्रीकिशन मौर्य, रीता सिंह, सुमित्रा देवी, वहीद खान, पत्येंद्र सिंह कक्कू, संजय शुक्ला, काले प्रधान और जावेद अख्तर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने रेहान खान के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!