Breaking News

पटियाली: सपा विधायक नादिरा सुल्तान के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन।

पटियाली: सपा विधायक नादिरा सुल्तान के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन।

संवाददाता,‌ जुम्मन कुरैशी 

पटियाली (कासगंज): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस बुधवार को पटियाली स्थित श्री राम डिग्री कॉलेज में अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पटियाली विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक नादिरा सुल्तान के नेतृत्व में किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एटा-कासगंज लोकसभा सांसद देवेश शाक्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में कासगंज सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव मौजूद रहे। विधायक नादिरा सुल्तान, सांसद देवेश शाक्य और जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने संयुक्त रूप से केक काटकर सपा सुप्रीमो की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

विधायक नादिरा सुल्तान ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय अखिलेश यादव जी का संघर्ष और विजन देश व प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने उनके नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद मुशीर अहमद खान की पुत्री एवं विधायक नादिरा सुल्तान के साथ पार्टी के दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने इस दिन को एक उत्सव के रूप में मनाया।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!