Breaking News

शाहजहाँपुर: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, कटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

शाहजहाँपुर: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, कटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना कटरा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम जल्लापुर के निकट शीशम के पेड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से सत्यपाल पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम अलियापुर, थाना कटरा को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। थाना कटरा पुलिस ने मु0अ0सं0 198/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार और हेड कांस्टेबल कपिल कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!