Breaking News

सहसवान: दिनदहाड़े दंपति से लूट और महिला से अभद्रता, ग्रामीणों ने चार बदमाशों को दबोचकर पुलिस को सौंपा।

सहसवान: दिनदहाड़े दंपति से लूट और महिला से अभद्रता, ग्रामीणों ने चार बदमाशों को दबोचकर पुलिस को सौंपा।

सहसवान, बदायूं: कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक दंपति को अपना निशाना बनाया। बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गले से मंगलसूत्र लूट लिया और विरोध करने पर पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें व गाली-गलौज की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए चारों बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी धर्मेंद्र अपनी पत्नी प्रेमवती और 5 वर्षीय पुत्र श्याम के साथ बाइक से अपनी ससुराल अनंदीपुर से सहसवान आ रहे थे। जैसे ही वे अनंदीपुर सहसवान मार्ग पर कब्रिस्तान के पास पहुंचे, पीछे से आए चार बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने झपट्टा मारकर प्रेमवती के गले से मंगलसूत्र लूट लिया। जब धर्मेंद्र और उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने महिला के साथ शर्मनाक हरकतें कीं और जान से मारने की धमकी देकर दहशत फैला दी।

इस दौरान धर्मेंद्र ने तत्काल यूपी 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को भागने का मौका नहीं दिया और चारों को घेरकर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चारों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता प्रेमवती ने कोतवाली में तहरीर देकर चारों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है।

बाइट- पीड़िता 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!