Breaking News

सहसवान: मदरसे से निकले बच्चे को पुलिस ने ससम्मान घर पहुँचाया, प्रभारी निरीक्षक की संवेदनशीलता की सराहना।

सहसवान: मदरसे से निकले बच्चे को पुलिस ने ससम्मान घर पहुँचाया, प्रभारी निरीक्षक की संवेदनशीलता की सराहना।

सहसवान, बदायूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदना का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। मदरसे से निकलकर भटक रहे एक मासूम बच्चे को पुलिस ने सुरक्षित अपनी अभिरक्षा में लिया और परिजनों से मिलवाया। बताया जा रहा है कि बच्चा मदरसे में पढ़ने का इच्छुक नहीं था, जिसके चलते वह बिना बताए मदरसा छोड़कर घर के लिए निकल पड़ा था।

मदरसा प्रशासन की लापरवाही के कारण बच्चा अकेले ही भटकने लगा। इसी दौरान रास्ते में एक राहगीर ने उसे रोते हुए देखा और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर रुकवाया। मौके पर मौजूद कुछ जागरूक मीडिया कर्मियों ने बच्चे को खाना-पीना कराया और इसकी सूचना तत्काल सहसवान कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बिना देरी किए पुलिस टीम को मौके पर भेजा और बच्चे को सुरक्षित कोतवाली लेकर आए। कोतवाली पहुँचने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्वयं बच्चे को अपने पास बिठाया और उसे सांत्वना दी। पुलिस की इस स्नेहपूर्ण और संवेदनशील कार्यशैली ने बच्चे के भय को काफी हद तक कम कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत बच्चे के परिजनों को सूचना दी। कोतवाली पहुँचे परिवार के लोगों ने बताया कि बच्चा मदरसे में जाने को कतई तैयार नहीं था। पुलिस की तत्परता से समय रहते बच्चा सुरक्षित अपने परिवार तक पहुँच गया, जिससे एक संभावित अनहोनी टल गई। पुलिस के इस कार्य की नगर में हर तरफ प्रशंसा हो रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शिक्षण संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बरती जाने वाली लापरवाही गंभीर विषय है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!