Breaking News

बदायूं: ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के तहत चला बाल श्रम विरोधी अभियान, लोगों को किया जागरूक।

बदायूं: ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के तहत चला बाल श्रम विरोधी अभियान, लोगों को किया जागरूक।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं। आज 22 जून 2026 को जनपद बदायूं में ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस’ के सहयोग से ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान की टीम ने शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बाल श्रम के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाई।

अभियान की शुरुआत बस स्टैंड बदायूं से हुई, जहाँ संस्था की टीम ने यात्रियों और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के स्टाफ को बाल श्रम के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पम्पलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया और अभियान के समर्थन में बैनर पर हस्ताक्षर करवाए गए। इसके बाद टीम ने रेलवे स्टेशन का रुख किया। वहां आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) थाना प्रभारियों एवं उनके स्टाफ, रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ प्लेटफार्म पर मौजूद चाय, पान और खाद्य सामग्री के वेंडरों को बाल श्रम के प्रति सचेत किया गया।

टीम ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को भी बाल श्रम और तस्करी रोकने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने सभी को टोल-फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 तथा ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स’ हेल्पलाइन नंबर 1800-102-7222 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी कोई बच्चा बाल तस्करी या बाल श्रम का शिकार होता दिखे, तो तत्काल इन नंबरों पर सूचना दें, ताकि किसी बच्चे का बचपन सुरक्षित किया जा सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!