Breaking News

बिसौली: इमामबाड़ा कदीम हवेली सादात से निकला अलम-ए-मुबारक का जुलूस, अजादारों ने पेश की खिराज-ए-अकीदत।

बिसौली: इमामबाड़ा कदीम हवेली सादात से निकला अलम-ए-मुबारक का जुलूस, अजादारों ने पेश की खिराज-ए-अकीदत।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के इमामबाड़ा कदीम हवेली सादात में अलम-ए-मुबारक का जुलूस पूरी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस दौरान भारी संख्या में अजादारों ने शिरकत कर हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके वफादार साथियों को नम आंखों से खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस में शामिल अजादारों ने नौहाख्वानी और मातम कर गम का इज़हार किया।

मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना फिरोज अब्बास नकवी लखनवी ने कहा कि इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी इंसानियत, इंसाफ और सच्चाई की सरबलंदी का सबसे बड़ा पैगाम है। उन्होंने कहा कि कर्बला का संदेश हर युग में जुल्म और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। मौलाना के मार्मिक बयान से पूरा माहौल गमगीन हो उठा और अजादारों की आंखें नम हो गईं।

इस अवसर पर अंजुमन फरोगे अजा के सदर मो. रज़ा, मुतावल्ली अब्बास रजा, मुस्तफा हैदर, तनज़ीम हैदर, अकील अब्बास, साजिद अब्बास, आलिम अली, सलीम अली, शाहिद रज़ा, सय्यद रज़ा, अफरोज अब्बास, गुलरैज़ अब्बास, महमूद अली, इज्ज़त अली, मो. वसीम, मोहम्मद सलीम, ज़िया अब्बास, फैसल अली, तैयब अली, औन अब्बास, माजिद अली, शब्बर खान, अता हुसैन, दिलशाद हुसैन, शहबाज हुसैन, इमरान अली, मुन्तजिर, तनवीर इकबाल, जमाल इकबाल, हैदर रज़ा, हसन इकबाल, हुसैन इकबाल, शावेज़ अब्बास, मोहम्मद ज़की, कमर अब्बास, अज़हर अब्बास व इमरान रिज़वी सहित बड़ी संख्या में अजादार मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!