Breaking News

बिसौली: इमामबाड़ा सब्जबारी में आयोजित मजलिस में अली अकबर की शहादत का मार्मिक वर्णन, अजादारों की आंखें हुईं नम।

बिसौली: इमामबाड़ा सब्जबारी में आयोजित मजलिस में अली अकबर की शहादत का मार्मिक वर्णन, अजादारों की आंखें हुईं नम।

आई एम खान 

बिसौली। मोहर्रम की पांचवीं तारीख के उपलक्ष्य में नगर के इमामबाड़ा सब्जबारी में एक विशेष मजलिस का आयोजन किया गया। इस दौरान शबीह ताबूत निकाले गए, जिन्हें अजादारों ने अकीदत के साथ चूम कर दुआएं मांगी और इमाम हुसैन की महान कुर्बानी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।

मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना फिरोज अब्बास ने हजरत इमाम हुसैन के पुत्र हजरत अली अकबर की शहादत का अत्यंत मार्मिक और हृदयस्पर्शी वर्णन किया। उन्होंने पिता और पुत्र के अटूट प्रेम और इस्लाम के लिए उनके बलिदान की कहानी सुनाई, जिसे सुनकर मजलिस में उपस्थित सभी अजादार भावुक हो उठे और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

इस अवसर पर मुस्तफा हैदर, तनज़ीम हैदर, अकील अब्बास, साजिद अब्बास, आलिम अली, सलीम अली, शाहिद रज़ा, सय्यद रज़ा, अफरोज अब्बास, गुलरैज़ अब्बास, महमूद अली, इज्ज़त अली, मो. वसीम, मो. सलीम, ज़िया अब्बास, फैसल अली, तैयब अली, औन अब्बास, माजिद अली, शब्बर खान, अता हुसैन, दिलशाद हुसैन, शहबाज हुसैन, इमरान अली, मुन्तजिर, तनवीर इकबाल, जमाल इकबाल, हैदर रज़ा, हसन इकबाल, हुसैन इकबाल, शावेज़ अब्बास, मो. ज़की, कमर अब्बास, अज़हर अब्बास और इमरान रिज़वी सहित बड़ी संख्या में अजादार मौजूद रहे। सभी ने इमाम हुसैन के बताए रास्ते पर चलने और इंसानियत के लिए बलिदान को याद रखने का संकल्प लिया।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!