Breaking News

चहनियां: पर्यटन विकास के दौरान खुदाई में निकली प्राचीन शिव-पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा, क्षेत्र में आस्था का सैलाब।

चहनियां: पर्यटन विकास के दौरान खुदाई में निकली प्राचीन शिव-पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा, क्षेत्र में आस्था का सैलाब।

संवाददाता, अमित कुमार ओझा 

चहनियां (चंदौली)। जनपद के लक्ष्मणगढ़ स्थित लक्षुब्रम्ह बाबा मंदिर परिसर में पर्यटन विकास कार्यों के दौरान सोमवार को एक अत्यंत प्राचीन और दुर्लभ प्रतिमा मिलने से क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। निर्माण कार्य के लिए की जा रही खुदाई के दौरान मिले इस प्रतिमा में भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश जी एक ही शिलाखंड पर विराजमान हैं।

मंदिर परिसर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मजदूर करीब चार फीट गहरा गड्ढा खोद रहे थे, तभी फावड़ा एक ठोस पत्थर से टकराया। अनहोनी की आशंका से मजदूर सतर्क हो गए और तुरंत मंदिर के पुजारी रामदयाल मिश्रा को इसकी सूचना दी। पुजारी ने अत्यंत सावधानी के साथ गंगाजल से पत्थर को साफ किया, तो अद्भुत दृश्य सामने आया। एक ही पत्थर पर तराशी गई भव्य प्रतिमा में शिव-पार्वती के साथ मध्य में श्री गणेश जी की आकृति पूरी तरह स्पष्ट हो गई। प्रतिमा के मिलते ही वहां उपस्थित लोग नतमस्तक हो गए।

प्रतिमा मिलने की सूचना मिलते ही ‘श्री लछछू ब्रह्म बाबा समिति’ के संरक्षक प्रिंस मिश्रा (ध्रुव) और सचिव गणेश सिंह मौके पर पहुंचे। गड्ढे के भीतर ही प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से आरती व भोग लगाया गया। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारी रामदयाल मिश्रा ने बताया कि इस ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की प्रतिमा के संबंध में आगामी मंगलवार को समिति की विशेष बैठक बुलाई गई है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा कि प्रतिमा को ससम्मान बाहर निकालकर मंदिर परिसर में किस स्थान पर भव्य तरीके से प्राण-प्रतिष्ठा की जाए। फिलहाल, क्षेत्र के लोग इसे ईश्वरीय संकेत मानकर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!