Breaking News

शाहजहाँपुर: योग सप्ताह का हुआ भव्य आगाज, जिलाधिकारी ने योग को जीवन का आधार बताया।

शाहजहाँपुर: योग सप्ताह का हुआ भव्य आगाज, जिलाधिकारी ने योग को जीवन का आधार बताया।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। शहीद संग्रहालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भगवान धन्वन्तरि व महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के दौर में योग एक वरदान की तरह है। भारतीय संस्कृति की यह अमूल्य विधा वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित है, जो मन, प्राण और शरीर में संतुलन बनाकर जीवन को स्वस्थ और सहज बनाती है। योग विज्ञान संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। साथ ही, मंच पर ज्योति गुप्ता, अखण्ड प्रताप और चिवनाथ पाल ने योगासनों का सजीव प्रदर्शन कर लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी तथा जिला होम्योपैथ अधिकारी डॉ. शबीना नाज़ ने किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्रा, छावनी परिषद के मानद सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित, जिला कार्यक्रम अधिकारी अविरल सिंह चन्देल के अलावा डॉ. मनु यादव, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. शिवपूजन सिंह, विनीत मिश्रा, दपिन्दर कौर, मो. इमरान, अनुराग पाल और ऊषा कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास में प्रतिभाग किया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!