Breaking News

शाहजहाँपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई।

शाहजहाँपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को हरदोई चौराहा, बरेली मार्ग के पास से हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई अमल में लाई गई। 6 जून को किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने अपनी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने जियाखेल, थाना कोतवाली निवासी नरेन्द्र वर्मा (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इसमें बीएनएस की धारा 64(2)(एम) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 जैसी गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं।

इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, आरक्षी ईश्वर कुमार और महिला आरक्षी शिवानी सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और इस प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!