Breaking News

बिसौली: एसडीएम का औचक निरीक्षण, राशन डीलर को दिए सख्त निर्देश।

बिसौली: एसडीएम का औचक निरीक्षण, राशन डीलर को दिए सख्त निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली: उप जिलाधिकारी श्री साईं आश्रित शाख मुरी ने सोमवार को राशन डीलर की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार भी मौजूद रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और कार्डधारकों को समय पर राशन उपलब्ध कराना था।

एसडीएम ने दुकान पर उपलब्ध राशन के स्टॉक और सरकारी रजिस्टरों की बारीकी से जांच की। जांच के उपरांत, उन्होंने राशन डीलर गुड्डू देवी को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि सभी पात्र राशन कार्ड धारकों को बिना किसी बाधा के समयबद्ध तरीके से खाद्यान्न वितरण किया जाए।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि दुकान पर वितरण व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर अनियमितता या कार्डधारकों की शिकायतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में कोई भी गड़बड़ी पाई गई, तो संबंधित डीलर के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रशासन की इस सक्रियता से वितरण प्रणाली में सुधार की उम्मीद है, ताकि आम जनता को मिलने वाले सरकारी लाभ में कोई बाधा न आए।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!