Breaking News

वजीरगंज: रंगदारी न देने पर दबंगों का हमला, निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ और महिलाओं से बदसलूकी।

वजीरगंज: रंगदारी न देने पर दबंगों का हमला, निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ और महिलाओं से बदसलूकी।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

वजीरगंज, बदायूं। नगर पंचायत सैदपुर के वार्ड नंबर 1 में रंगदारी न देने को लेकर दबंगों ने एक परिवार के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित वेदप्रकाश पुत्र रामगोपाल ने बताया कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना घर बनवा रहे थे। आरोप है कि शुभम पुत्र श्रीकृष्ण, पुष्पांजलि पत्नी श्रीकृष्ण और नितिन समेत करीब 10-15 अज्ञात लोगों ने उनसे 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम न देने पर आरोपियों ने निर्माण कार्य रुकवाने और मकान गिराने की धमकी दी थी।

बीते 6 जून की रात करीब 9 बजे दबंगों ने उनके घर में घुसकर निर्माणाधीन मकान की दीवारें गिरा दीं और दरवाजे तोड़ दिए। पीड़ित का कहना है कि जब घर की महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उनके साथ बदसलूकी की और घर पर ईंट-पत्थर बरसाए, जिसमें परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।

पीड़ित वेदप्रकाश ने इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी पुलिस को सौंपने की बात कही है। घटना के बाद से उनका पूरा परिवार दहशत के साये में है। इस संबंध में थाना वजीरगंज के प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है और प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!