Breaking News

लखीमपुर खीरी: पेट्रोल पंपों की मनमानी और अस्पतालों की बदहाली पर सपा का हमला, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग।

लखीमपुर खीरी: पेट्रोल पंपों की मनमानी और अस्पतालों की बदहाली पर सपा का हमला, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। जनपद में पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को मिल रही असुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा के जिला महासचिव अनसार महलूद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन इन ज्वलंत समस्याओं पर मौन साधे हुए है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सपा नेता अनसार महलूद ने कहा कि जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप संचालक लाखों रुपये का कारोबार कर रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को मूलभूत सुविधाएं देने में विफल हैं। नियमों के अनुसार पंपों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार किट और हवा भरने की मशीन का सुचारु होना अनिवार्य है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। उन्होंने कहा कि अक्सर हवा मशीन खराब होने या कर्मचारी के न होने का बहाना बनाकर उपभोक्ताओं को टरका दिया जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन से जनपद के सभी पंपों का औचक निरीक्षण करने और मानकों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सपा जिला महासचिव ने जिला चिकित्सालय सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार और दवाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे दूरदराज से आने वाले लोगों को घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। उन्होंने विशेष रूप से आयुष मेडिकल ऑफिसरों के पिछले एक वर्ष से रिक्त पड़े पदों का मुद्दा उठाया और कहा कि डॉक्टरों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हैं।

प्रेस को जारी बयान में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर प्रशासन ने शीघ्र संज्ञान नहीं लिया और समस्याओं का ठोस समाधान नहीं किया, तो समाजवादी पार्टी जनता की आवाज बनकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि जनता अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट होने वाली नहीं है, बल्कि उन्हें धरातल पर सुधार चाहिए। स्थानीय नागरिक भी लंबे समय से इन व्यवस्थाओं के प्रति आक्रोशित हैं और अब उन्हें प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!