Breaking News

शाहजहांपुर: पुवायां संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं, लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज।

पुवायां संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं, लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: तहसील पुवायां में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को मामलों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया। भूमि पैमाइश के मामले में लापरवाही पाए जाने पर कानूनगो आदर्श के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, बैठक से अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता (विद्युत) पुनीत निगम को भी निलंबित करने का आदेश दिया गया।

जिलाधिकारी ने राजस्व, विद्युत और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का रविवार शाम 6 बजे तक संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से अवगत कराया जाए। उन्होंने तहसीलदार और नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि जनता दर्शन व समाधान दिवस से प्राप्त शिकायतों को लेखपालों एवं कानूनगो के माध्यम से प्रभावी ढंग से हल कराया जाए।

समाधान दिवस में कुल 175 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग की 106, विद्युत की 19, पुलिस की 14, विकास विभाग की 22 और अन्य विभागों की 14 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 6 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर जाना अनिवार्य है और निस्तारण के दौरान शिकायतकर्ता के साथ फोटो भी संलग्न की जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, सचिन कुमार, डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, ऋषिपाल सिंह, सदानंद सरोज सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!