Breaking News

जरीफनगर: चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमले में 8 लोग घायल।

जरीफनगर: चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमले में 8 लोग घायल।

जरीफनगर ,बदायूँ। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में गुरुवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर जानलेवा हमले किए गए। इस दौरान पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया और अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए दहगवां सीएचसी भिजवाया। संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया।

गांव में हुई इस हिंसक घटना के बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। भारी भीड़ के बीच पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!