Breaking News

शाहजहाँपुर: नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, सदर बाजार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

शाहजहाँपुर: नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, सदर बाजार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

पुलिस के अनुसार, गत 22 मई 2026 को दर्ज मुकदमे में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि रामनगर खटकाना निवासी ध्रुव ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की थीं। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार राजीव कुमार के नेतृत्व में संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

बुधवार को थाना सदर बाजार की पुलिस टीम गश्त के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी, तभी मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने पुवायाँ रोड स्थित शहबाजनगर तिराहे के पास दबिश दी। इस दौरान वांछित आरोपी ध्रुव पुत्र अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रामनगर खटकाना निवासी के रूप में स्पष्ट की। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण चन्द और हेड कांस्टेबल जोगेन्द्र कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!