Breaking News

लखीमपुर खीरी: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार; दो बदमाशों के पैर में लगी गोली।

लखीमपुर खीरी: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार; दो बदमाशों के पैर में लगी गोली।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत खमरिया और ईसानगर पुलिस तथा एसओजी टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह के छह सदस्यों को धर दबोचा। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नवागत थाना प्रभारी निर्मल तिवारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में खौफ का माहौल है। गिरफ्तार किए गए ये बदमाश लंबे समय से खमरिया और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे। जांच में खुलासा हुआ कि इन बदमाशों पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चोरी और लूट जैसे दर्जनों गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।

पुलिस टीम ने इन अपराधियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, दो लाख सात हजार रुपये की नकदी, अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक बिना नंबर प्लेट की सीएनजी ऑटो बरामद की है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। इस सफल कार्रवाई के बाद क्षेत्र के निवासियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!