Breaking News

लखीमपुर खीरी: सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम हुए सख्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन होंगे सीज।

लखीमपुर खीरी: सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम हुए सख्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन होंगे सीज।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अटल सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभागीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय जीवन की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने और बिना हिचकिचाहट वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए।

डीएम ने राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित प्रमुख मार्गों पर अनिवार्य रूप से संकेतक और गति सीमा (स्पीड लिमिट) के बोर्ड लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर स्पष्ट संकेत दुर्घटनाओं की संभावना को काफी हद तक कम कर देते हैं। बैठक में दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील टी-जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के लिए वहां रंबल स्ट्रिप का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पीडब्ल्यूडी और अन्य संबंधित विभागों द्वारा अब तक किए गए सुधारात्मक कार्यों का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

शिक्षा विभाग की भूमिका पर चर्चा करते हुए डीएम ने डीआईओएस को विद्यालयों में गठित रोड सेफ्टी क्लबों को अधिक सक्रिय बनाने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों को कम उम्र से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके। वहीं, सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि सभी संबंधित विभागों के बीच आपसी समन्वय ही सड़क सुरक्षा अभियानों की सफलता की कुंजी है।

बैठक में एआरटीओ शांति भूषण पांडे और सीओ ट्रैफिक ने प्रवर्तन कार्यवाहियों का ब्यौरा रखा। उन्होंने जानकारी दी कि जिन वाहनों पर पांच से अधिक चालान लंबित हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। बैठक में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एसडीएम, बीएसए, शुगर मिल के प्रतिनिधियों सहित समिति के अन्य सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!