Breaking News

बकरीद पर शाहजहाँपुर पुलिस अलर्ट: एसपी सौरभ दीक्षित ने बड़ी ईदगाह का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर चला चेकिंग अभियान।

बकरीद पर शाहजहाँपुर पुलिस अलर्ट: एसपी सौरभ दीक्षित ने बड़ी ईदगाह का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर चला चेकिंग अभियान।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। ईद-उल-अजहा के पावन पर्व को पूरे जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी (नगर) पंकज पंत के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मुख्य बड़ी ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस कप्तान ने ईदगाह परिसर के अंदरूनी हिस्से, नमाजियों के आने-जाने वाले प्रवेश व निकास मार्गों, पार्किंग स्थलों तथा आसपास के संवेदनशील इलाकों का बारीकी से जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय ईदगाह और उसके आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन तलाशी भी ली गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को अत्यंत सतर्कता व मुस्तैदी बरतने की हिदायत दी। उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान लगातार गश्त की जाए, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए और आम जनता के साथ पूरी शालीनता व सौम्य व्यवहार के साथ पेश आएं। इसके साथ ही अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी और अन्य आधुनिक तकनीकी माध्यमों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने की बात कही गई ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत ऐक्शन लिया जा सके।

भ्रमण के दौरान आला अधिकारियों ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और अकीदतमंदों से सीधा संवाद कर आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की और लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने के लिए जागरूक किया। इस दौरान थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार भी अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में पैनी नजर बनाए रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!