Breaking News

भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की उठी मांग।

भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की उठी मांग।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन मालवीय आवास गृह पर किया गया। बैठक में भीषण गर्मी और तपिश के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्रों के खुले रहने पर कार्यकत्रियों ने गहरा रोष व्यक्त किया और इसका खुलकर विरोध किया। मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे छोटे बच्चों को लू लगने, उल्टी-दस्त और बीमार होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

वहीं, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने मांग उठाई कि प्राथमिक विद्यालयों की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जब प्रदेश के लखनऊ, ललितपुर, मैनपुरी, सीतापुर आदि जनपदों में छुट्टी घोषित हो चुकी है, तो बदायूं के लोग भी इस भीषण गर्मी से बेहाल हैं और यहाँ भी राहत दी जानी चाहिए।

​बैठक के दौरान म्याऊं परियोजना की सहायिका पुष्पा देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया और मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके अलावा सहसवान और आसफपुर परियोजना की कार्यकत्रियों ने अपनी प्रोत्साहन राशि न मिलने की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया। समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम प्रशासन अरुण कुमार को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया, जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने और जिला स्तर पर डीपीओ व समस्त सीडीपीओ के साथ एक समन्वय बैठक बुलाने के लिए पत्र जारी करने की मांग की गई।

​इस अवसर पर कुमकुम जौहरी, उर्मिला कश्यप, निशा सक्सेना, विमला कश्यप, नीलम कुमारी चौहान, श्यामा देवी, उषा, सरला देवी, पूजा पुंडीर, खजाना देवी, सिकंदरी बेगम, रानू सिंह, शीला देवी, चांदवी, माया देवी, पुष्पा देवी, रामदेवी, सुमन लता, निशा कुमारी, पूनम शर्मा, रेखा देवी, आशावती, ममता और मुन्नी देवी सहित तमाम कार्यकत्रियों ने अपने विचार रखे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रवेश कुमारी चौहान को संगठन का नया जिला कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों से आगामी जून के महीने में ब्लॉक स्तर पर अनिवार्य रूप से एक-एक बैठक आयोजित करने की अपील की गई।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!