Breaking News

दहगवां में बंदना चिकित्सालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने फीता काटकर क्षेत्र को सौंपी सौगात।

दहगवां में बंदना चिकित्सालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने फीता काटकर क्षेत्र को सौंपी सौगात।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

दहगवां (बदायूं)। बदायूं-बबराला फोरलेन पर स्थित नगर पंचायत दहगवां चौराहे के समीप शनिवार को ‘बंदना चिकित्सालय’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए चिकित्सालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव के पति व पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने विधिवत फीता काटकर किया। अस्पताल परिसर पहुंचने पर भाजपा के युवा नेता इंजीनियर मयंक गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता और अस्पताल प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि का फूल-मालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि जितेंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का होना बेहद जरूरी है और इस चिकित्सालय के खुलने से स्थानीय जनता को इलाज के लिए अब दूर नहीं भटकना पड़ेगा।

इस गरिमामयी उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और संभ्रांत लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय यादव, चरन सिंह, राम प्रसाद सिंह, चंद्र प्रकाश, अरविंद कुमार, अभिषेक यादव, पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. अखिलेश यादव, आशीष यादव, किशन यादव, देव यादव, वंश यादव, पप्पू प्रधान, अमर सिंह, राजपाल सिंह, पूरण सिंह, धर्मवीर सिंह, सर्वेश और मेंहदी हसन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने नए चिकित्सालय की शुरुआत पर अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!