Breaking News

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: हाजी हरवेन शाह बाबा के उर्स की तैयारियां मुकम्मल, नवीन कव्वाली ग्राउंड का हुआ उद्घाटन।

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: हाजी हरवेन शाह बाबा के उर्स की तैयारियां मुकम्मल, नवीन कव्वाली ग्राउंड का हुआ उद्घाटन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

पटियाली, कासगंज। नगर के बाईपास रोड स्थित प्रसिद्ध हाजी हरवेन शाह बाबा की दरगाह पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय वार्षिक उर्स का आगाज शुक्रवार, 15 मई की रात से होने जा रहा है। उर्स का शुभारंभ ‘जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी’ के साथ किया जाएगा। इस धार्मिक और रूहानी आयोजन को लेकर दरगाह परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जहाँ आकर्षक विद्युत सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

​इस बार उर्स में आने वाले जायरीनों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नगर पंचायत द्वारा कव्वाली प्रांगण का सौंदर्यीकरण कराते हुए वहां इंटरलॉकिंग फर्श, तिरंगे रंग की विशेष लाइटें और ठंडे पेयजल के लिए स्थायी वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि एवं उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. नीरज किशोर मिश्रा ने नवीन कव्वाली ग्राउंड का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। दरगाह कमेटी ने प्रो. मिश्रा को चांदी का मुकुट, फूलमालाएं और शॉल पहनाकर भव्य स्वागत किया।

​उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष उर्स के दौरान प्रो. नीरज मिश्रा ने दरगाह परिसर में विकास कार्य कराने का वादा किया था, जिसे समय रहते पूरा कराने पर कस्बावासियों और दरगाह कमेटी ने खुशी जाहिर करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. मिश्रा ने बाबा की मजार पर अकीदत के फूल पेश किए और मुल्क में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहा है कि सभी धर्मों और समुदायों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की जड़ें मजबूत हों।

​कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सद्भाव का अद्भुत नजारा तब देखने को मिला जब हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मशहूर शायर फूलमियां अता द्वारा किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर उर्स कमेटी अध्यक्ष मोइस कुरैशी, वरिष्ठ पत्रकार गौरव तिवारी, संजीव कुमार, सभासद मारूफ कुरैशी, जुल्फिकार भुट्टो, हिकमत फारूखी, डॉ. इरफान खान, नौशाद आढ़ती, फौजी बाबा, गुड्डू शेख और डॉ. मुजाहिद हुसैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!