Breaking News

कासगंज: नहर किनारे झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

कासगंज: नहर किनारे झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला बीच के पास गुरुवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ढोलना थाना प्रभारी के अनुसार, शाम करीब पौने आठ बजे सूचना मिली थी कि नगला बीच के समीप नहर किनारे एक नीला रिक्शा लावारिस हालत में खड़ा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो रिक्शे से करीब 50 मीटर की दूरी पर नहर की पटरी के पास झाड़ियों में स्थित एक पापड़ी के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया।

मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, जिसका रंग सांवला है। युवक ने सफेद धारीदार शर्ट और मटमैले रंग की जींस पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में सफेद धातु का कड़ा और तर्जनी उंगली में पीली धातु की अंगूठी मौजूद है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली है।

पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। बरामद लावारिस रिक्शा के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों को युवक का हुलिया और जानकारी साझा कर दी गई है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!