Breaking News

गंजडुंडवारा: गंगा स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत, रिश्तेदारी में शोक संवेदना व्यक्त करने आया था परिवार।

गंजडुंडवारा: गंगा स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत, रिश्तेदारी में शोक संवेदना व्यक्त करने आया था परिवार।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोना में मंगलवार शाम गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में डूबने से 40 वर्षीय युवक सुशील सिंह की मौत हो गई, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मूल रूप से लोनी निवासी सुशील अपनी पत्नी बीनू और दो बच्चों के साथ गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। बताया जा रहा है कि वह गांव के ही निवासी श्रीपाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने और परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।

घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है, जब सुशील गांव के पास से गुजर रही गंगा नदी में स्नान करने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान करते समय उन्हें जलस्तर की गहराई का सटीक अंदाजा नहीं मिल सका और वह अचानक गहरे पानी में समा गए। उन्हें डूबता देख किनारे पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिस पर भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर मौके पर जमा हो गए।

स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के साथ करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सुशील को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। हादसे की सूचना पर गंजडुंडवारा पुलिस टीम भी मौके पर पहुँच गई। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में इस घटना से शोक व्याप्त है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!