Breaking News

गंजडुंडवारा कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने सीखा ‘स्वगणना’ का गुर, डिजिटल जनगणना के लिए मिला प्रशिक्षण।

गंजडुंडवारा कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने सीखा ‘स्वगणना’ का गुर, डिजिटल जनगणना के लिए मिला प्रशिक्षण।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। आगामी जनगणना प्रक्रिया को अधिक सुगम और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वगणना’ अभियान के तहत मंगलवार को कोतवाली गंजडुंडवारा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला फील्ड ट्रेनर संजय यादव और अलीम रजा ने कोतवाली में तैनात दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों और कार्मिकों को इस नई प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और पोर्टल के उपयोग का व्यावहारिक अभ्यास कराया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक अब स्वयं अपने परिवार और सदस्यों से संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। यह व्यवस्था न केवल जनगणना को पारदर्शी और सरल बनाएगी, बल्कि समय की भी बचत करेगी। फील्ड ट्रेनर संजय यादव ने पुलिसकर्मियों को मोबाइल आधारित प्रक्रिया, पोर्टल पर परिवार के सदस्यों का डेटा अपलोड करने और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से समझाया। प्रशिक्षण के बाद उपस्थित पुलिसकर्मियों ने स्वयं पोर्टल पर अभ्यास कर इसकी बारीकियों को समझा और अपनी शंकाओं का समाधान किया।

इस मौके पर प्रशिक्षकों ने जोर देते हुए कहा कि जनगणना के सही आंकड़े ही सरकार की भविष्य की योजनाओं, संसाधनों के उचित वितरण और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में आधार बनते हैं। इसमें परिवार की शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्थिति से जुड़ी सटीक जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि पुलिसकर्मियों के लिए इस डिजिटल व्यवस्था को समझना इसलिए भी जरूरी है ताकि वे आम जनता के बीच जागरूकता फैला सकें और लोगों को इस प्रक्रिया के प्रति प्रेरित कर सकें। कार्यक्रम में क्राइम इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!