Breaking News

कासगंज एसपी की अनूठी पहल: अब जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर पुलिसकर्मियों को मिलेगी अनिवार्य छुट्टी।

कासगंज एसपी की अनूठी पहल: अब जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर पुलिसकर्मियों को मिलेगी अनिवार्य छुट्टी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। पुलिस विभाग की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी और मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ.पी. सिंह ने एक बेहद मानवीय निर्णय लिया है। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम सभागार में आयोजित पुलिस सम्मेलन के दौरान उन्होंने घोषणा की कि जनपद के प्रत्येक पुलिस कर्मचारी को उसके और उसके परिवार के पांच विशेष अवसरों पर मांगने पर हर हाल में अवकाश प्रदान किया जाएगा।

इस नई व्यवस्था के तहत अब पुलिसकर्मी स्वयं के जन्मदिन, पत्नी या पति के जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अपने पहले व दूसरे बच्चे के जन्मदिन पर निश्चित रूप से छुट्टी प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है ताकि कर्मचारी अपने पारिवारिक जीवन की खुशियों में शामिल हो सकें।

देर रात्रि आयोजित इस सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को बेहद करीब से सुना। सम्मेलन में मुख्य रूप से आवास, स्वास्थ्य, ड्यूटी चार्ट, भोजन की गुणवत्ता और अवकाश से जुड़े मुद्दे उठाए गए, जिनके समाधान के लिए एसपी ने संबंधित प्रभारियों को मौके पर ही कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का हर जवान विभाग की एक अहम कड़ी है और उनकी समस्याओं का निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है।

संबोधन के दौरान उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जवानों को अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर पुलिसिंग के लिए जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करना अनिवार्य है। विशेष रूप से महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं के भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!