Breaking News

बिसौली: मिशन शक्ति 5.0: ब्रह्मादेव मंदिर परिसर में महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर।

मिशन शक्ति 5.0: ब्रह्मादेव मंदिर परिसर में महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर।

आई एम खान 

बिसौली। उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ फेज 5.0 के अंतर्गत सोमवार को नगर के प्रसिद्ध ब्रह्मादेव बेनी महाराज मंदिर परिसर में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को न केवल उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया गया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तरीके भी बताए गए।

अभियान के दौरान महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका और महिला आरक्षी राधिका की टीम ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद किया। प्रियंका ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय सजगता से काम लेना ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।

पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया। उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए वे वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, तत्काल पुलिस सहायता के लिए यूपी डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181 और ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन 1930 का उपयोग कर सकती हैं।

पुलिस टीम ने विश्वास दिलाया कि इन नंबरों पर मिलने वाली शिकायतों पर पुलिस द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं को जागरूक किया गया कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें। अधिकारियों की इस पहल से स्थानीय महिलाओं में सुरक्षा के प्रति एक नया विश्वास और उत्साह देखने को मिला।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!