Breaking News

शाहजहांपुर: दहेज की वेदी पर चढ़ी एक और बेटी: चार पहिया गाड़ी की मांग पूरी न होने पर बहू को जिंदा जलाया, ससुर गिरफ्तार।

दहेज की वेदी पर चढ़ी एक और बेटी: चार पहिया गाड़ी की मांग पूरी न होने पर बहू को जिंदा जलाया, ससुर गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर (कोतवाली): जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दहेज के लालची ससुरालियों ने अपनी ही बहू को जिंदा जलाने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गीता शुक्ला की पुत्री का विवाह श्याम मिश्रा के साथ हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि पति, सास, ससुर और ननद द्वारा लगातार दहेज में एक चार पहिया गाड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर पहले तो विवाहिता के साथ मारपीट की गई और फिर क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई।

​इस खौफनाक वारदात में महिला लगभग 95 प्रतिशत तक झुलस गई है, जिसे गंभीर हालत में बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। इस मामले में पीड़िता की माँ ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए 30 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

​पुलिस की सक्रियता के चलते 8 मई को दोपहर करीब 2:05 बजे सफलता हाथ लगी, जब थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 65 वर्षीय ससुर विनोद मिश्रा को खिरनीबाग गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी ससुर को जेल भेज दिया गया है और परिवार के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। वहीं दूसरी ओर, अस्पताल में भर्ती महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसका परिवार गहरे सदमे में है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!