Breaking News

वजीरगंज: मर्यादा और ममता पर भारी पड़ा प्यार: तीन बच्चों की माँ शिक्षिका बीएलओ प्रेमी संग हुई फरार।

वजीरगंज: मर्यादा और ममता पर भारी पड़ा प्यार: तीन बच्चों की माँ शिक्षिका बीएलओ प्रेमी संग हुई फरार।

वजीरगंज ,बदायूं। जनपद के वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सामाजिक रिश्तों और पारिवारिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिला शिक्षिका अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेम प्रसंग विभाग के ही एक बीएलओ (BLO) के साथ चल रहा था। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, वजीरगंज ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका का परिचय कार्य के दौरान ही एक युवक से हुआ था। धीरे-धीरे यह परिचय प्रेम संबंधों में तब्दील हो गया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। प्यार के जुनून में महिला यह भी भूल गई कि वह न केवल शादीशुदा है, बल्कि उसके तीन छोटे बच्चे भी हैं जिनकी जिम्मेदारी उस पर थी। कुछ दिन पहले शिक्षिका अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब परिजनों को उसके प्रेमी संग फरार होने का सुराग लगा, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़ित पति ने थक-हारकर अब न्याय की गुहार लगाई है। पति द्वारा इस मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस थाने के साथ-साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को भी दी गई है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर हर संभावित स्थान पर तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और फरार जोड़े की तलाश की जा रही है। वहीं, शिक्षा विभाग में भी एक शिक्षिका के इस तरह के कदम को लेकर विभाग की छवि पर पड़ने वाले असर की चर्चा जोरों पर है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!