Breaking News

फतेहगढ़, फर्रुखाबाद: आबादी के बीच अवैध सिलेंडरों का जखीरा बरामद: गैस एजेंसी के पास निर्माणाधीन मकान पर पूर्ति विभाग का छापा, मचा हड़कंप।

आबादी के बीच अवैध सिलेंडरों का जखीरा बरामद: गैस एजेंसी के पास निर्माणाधीन मकान पर पूर्ति विभाग का छापा, मचा हड़कंप।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद (फतेहगढ़)। शहर के घनी आबादी वाले बकरमंडी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी कर अवैध गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा बरामद किया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अवैध धंधा एचपी गैस एजेंसी के कार्यालय के बिल्कुल नजदीक एक मकान में संचालित हो रहा था। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब तलाशी ली, तो वहां एक-दो नहीं बल्कि अलग-अलग कंपनियों के कुल 21 गैस सिलेंडर बरामद हुए।

अधिकारियों के अनुसार, बरामद किए गए सिलेंडरों में इंडेन, भारत और एचपी गैस कंपनियों के सिलेंडर शामिल हैं, जिन्हें अवैध रूप से वहां रखा गया था। आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह भारी मात्रा में गैस सिलेंडरों का भंडारण किसी बड़े हादसे को दावत दे सकता था। छापेमारी की भनक लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध गैस रिफिलिंग और भंडारण करने वाले माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है।

इस पूरे मामले पर जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) सुरेंद्र यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि फतेहगढ़ के बकरमंडी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने सभी 21 सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवैध भंडारण के पीछे जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!