Breaking News

मेधा का परचम: अदीला ने हाईस्कूल में पाया दूसरा स्थान, पन्नालाल इंटर कॉलेज का नाम किया रोशन।

मेधा का परचम: अदीला ने हाईस्कूल में पाया दूसरा स्थान, पन्नालाल इंटर कॉलेज का नाम किया रोशन।

सहसवान (बदायूँ)। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होते ही नगर की प्रतिभावान बेटियों ने अपनी सफलता से सबको गौरवान्वित कर दिया है। पन्नालाल इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा अदीला ने हाईस्कूल की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। मोहल्ला काजी निवासी शरीफ अहमद की सुपुत्री अदीला ने 600 में से 502 अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षिक योग्यता का लोहा मनवाया है।

अदीला की इस कामयाबी में उनके कठिन परिश्रम के साथ-साथ मोहल्ला काजी निवासी मार्गदर्शक सैय्यद मोहम्मद स्वाले की विशेष भूमिका रही है, जिनके सानिध्य में रहकर अदीला ने परीक्षा की तैयारी की। उल्लेखनीय है कि इन्हीं के मार्गदर्शन में शिफा रहमान ने भी कक्षा 12 में सहसवान में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

अदीला की इस उपलब्धि पर शनिवार शाम उनके निवास पर जश्न का माहौल रहा। नगर के गणमान्य नागरिकों और पड़ोसियों ने अदीला के घर पहुंचकर उनके माता-पिता को ढेरों शुभकामनाएं दीं और मिठाई बांटकर अपनी खुशी साझा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने भी अदीला को फोन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि अदीला की सफलता अन्य छात्राओं के लिए एक मिसाल पेश करेगी। अदीला ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के सही मार्गदर्शन को दिया है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!