Breaking News

चंदौली में बहुउद्देशीय हब के खिलाफ किसानों का विरोध, जमीन न देने का सर्वसम्मत फैसला।

चंदौली में बहुउद्देशीय हब के खिलाफ किसानों का विरोध, जमीन न देने का सर्वसम्मत फैसला।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। बहुउद्देशीय हब परियोजना को लेकर प्रभावित गांवों के किसानों ने एकजुट होकर बड़ा निर्णय लिया है। रविवार को जेठमलपुर में आयोजित सामूहिक बैठक में फुटियां, जेठमलपुर और बगहीं कुंभापुर के किसानों ने सर्वसम्मति से तय किया कि वे इस परियोजना के लिए अपनी जमीन नहीं देंगे।

बैठक में मौजूद किसानों ने कहा कि उनकी जमीन ही उनकी जीविका का मुख्य आधार है और यदि इसका अधिग्रहण होता है तो वे पूरी तरह भूमिहीन हो जाएंगे। ऐसे में उनका जीवन संकट में पड़ जाएगा। किसानों ने स्पष्ट रूप से अपनी असहमति जताते हुए कहा कि वे किसी भी स्थिति में अपनी खेती योग्य जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

बैठक के दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए इस योजना के विरोध में आवाज बुलंद की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं होगा, तब तक वे इस परियोजना का विरोध जारी रखेंगे।

इस मौके पर अवधेश मौर्य, हरि नारायण यादव, वहाब अंसारी, हरिदेव यादव, तबारक अली, विनोद मौर्य, आनंद चौहान, शमीम राइन, गुड्डू सिंह, अब्बास बदरुद्दीन राइन और हाजी नसीमुद्दीन सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!