Breaking News

कासगंज में भीषण सड़क हादसा, मैक्स पिकअप और लोडर की टक्कर में एक दर्जन से अधिक घायल।

कासगंज में भीषण सड़क हादसा, मैक्स पिकअप और लोडर की टक्कर में एक दर्जन से अधिक घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद में तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज गंगाघाट पुल के पास मैक्स पिकअप और लोडर वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय लोडर वाहन में एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे। यह सभी लोग थाना सिढपुरा क्षेत्र के ग्राम मगथरा से बदायूं जिले में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वहीं मैक्स पिकअप बदायूं की ओर से गंजडुंडवारा की दिशा में जा रही थी, तभी दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादरचौक भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आठ लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!