Breaking News

चहनियां पीएचसी पर धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती।

चहनियां पीएचसी पर धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अनुराग यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें केक काटकर बाबा साहब को याद किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अनुराग यादव ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा हासिल कर समाज में एक विशिष्ट स्थान बनाया। उन्होंने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया।

कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों और कर्मचारियों ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर नेत्र परीक्षण अधिकारी मनोज यादव, अजय भारती, अंकित कुमार पाल, सुनील प्रजापति, पूजा कुमारी, अंजू, वेद प्रकाश, बृजेश यादव, जितेंद्र कुमार, अनिल राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन: चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाते चिकित्सक।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!