Breaking News

फर्रुखाबाद में फार्मर रजिस्ट्री पर सख्ती, 333 कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश।

फर्रुखाबाद में फार्मर रजिस्ट्री पर सख्ती, 333 कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जिले में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही सामने आने के बाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में कार्य प्रगति शून्य पाए जाने पर डीएम ने 333 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।

बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान में कई कर्मचारियों द्वारा गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी, जिस पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से 54 लेखपालों का वेतन रोकने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

यह मामला फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सामने आया, जहां कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए, अन्यथा आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!