Breaking News

बिसौली में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए चला विशेष फॉगिंग अभियान।

बिसौली में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए चला विशेष फॉगिंग अभियान।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में बढ़ते संक्रामक रोगों के खतरे को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम करना है।

पालिका की टीम द्वारा नगर की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में नियमित रूप से फॉगिंग की जा रही है। इसके साथ ही नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर मच्छरों के पनपने पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे नगर में विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि गंदगी के कारण फैलने वाली बीमारियों को नियंत्रित किया जा सके।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा और सभी क्षेत्रों को कवर किया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, जिससे बीमारियों से बचाव संभव हो सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!