Breaking News

फर्रुखाबाद: गैस संकट पर फूटा गुस्सा, सैकड़ों उपभोक्ताओं ने एजेंसी के बाहर लगाया जाम।

गैस संकट पर फूटा गुस्सा, सैकड़ों उपभोक्ताओं ने एजेंसी के बाहर लगाया जाम।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय स्थित भारत गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ताओं ने जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।

आरोप है कि उपभोक्ता पिछले करीब 15 दिनों से पर्ची कटवाने के बाद भी गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे नाराज होकर लोगों ने एजेंसी के सामने सड़क जाम कर दी।

जाम के दौरान राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कुछ स्थानों पर उपभोक्ताओं व राहगीरों के बीच कहासुनी और झड़प भी हुई।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एजेंसी संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है और हाकरों के माध्यम से ब्लैक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ता परेशान हैं।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!