Breaking News

बिसौली: डी पॉल स्कूल, बिसौली में कक्षा 10 के विद्यार्थियों का भावपूर्ण विदाई समारोह।

डी पॉल स्कूल, बिसौली में कक्षा 10 के विद्यार्थियों का भावपूर्ण विदाई समारोह।

आई एम खान 

बिसौली। डी पॉल स्कूल, बिसौली में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उल्लास और भावनाओं से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 9 के विद्यार्थियों के स्वागत भाषण से हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी तथा प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

इसके बाद कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय के दिनों की यादों को साझा किया और शिक्षकों के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई विद्यार्थी भावुक भी दिखाई दिए।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सभी ने मिलकर यादगार पल साझा किए।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!