Breaking News

बिसौली: ईद उल फितर को लेकर नगर में तैयारियां तेज, मस्जिदों में तय हुए नमाज के समय।

ईद उल फितर को लेकर नगर में तैयारियां तेज, मस्जिदों में तय हुए नमाज के समय।

आई एम खान 

बिसौली। ईद उल फितर को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। चांद के दीदार के साथ ही ईद का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर इंतजामिया कमेटियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज के समय निर्धारित कर दिए गए हैं, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नगर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज के समय इस प्रकार रहेंगे—

जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे हाफिज अब्दुल मुकद्दिर अहमद ईद की नमाज अदा कराएंगे। मस्जिद बिलाल में सुबह 7:30 बजे मौलाना शादाब रजा उवैसी नमाज पढ़ाएंगे। बड़ी मस्जिद में सुबह 8:00 बजे मौलाना बिलाल अख्तर नूरी, कादरी मस्जिद में सुबह 8:00 बजे मौलाना अफलाक रजा उवैसी, मदीना मस्जिद में सुबह 8:00 बजे मौलाना रफीक खान, नफीस मस्जिद में सुबह 8:15 बजे हाफिज मजहर खान और मस्जिद इब्राहीम खां में सुबह 9:30 बजे मौलाना मो. अली अशरफी ईद की नमाज अदा कराएंगे।

इसके अलावा मरकज बाली मस्जिद में सुबह 8:30 बजे नसीम अख्तर कासमी नमाज पढ़ाएंगे। ग्राम मौजमपुर में सुबह 9:00 बजे हाफिज अब्दुल हक रिज़वी, ग्राम पपगांव में सुबह 8:30 बजे मौलाना असलम रजा नूरी तथा ग्राम दवतोरा स्थित अकबरी मस्जिद में सुबह 9:00 बजे मौलाना मो. तस्लीम रजा ईद की नमाज अदा कराएंगे।

त्योहार को लेकर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में उत्साह का माहौल है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!