Breaking News

कासगंज: अलविदा जुमा और नवरात्रि को लेकर कासगंज में पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया पैदल गश्त।

अलविदा जुमा और नवरात्रि को लेकर कासगंज में पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया पैदल गश्त।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद में चैत्र नवरात्रि और अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहारी सीजन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने शहर में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान के साथ कासगंज शहर के संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा चामुंडा देवी मंदिर परिसर सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिरों और आबादी क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस पहल से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि आगामी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

बाइट- ओमप्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक, कासगंज।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!